{"_id":"6a384d7041a895c3260464d0","slug":"neet-physics-questions-left-students-puzzled-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-930584-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट: फिजिक्स के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट: फिजिक्स के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। नीट यूजी पुनर्पपरीक्षा का आयोजन मुरादाबाद में 22 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर मिले-जुले भाव रहे। ज्यादातर छात्रों ने कहा कि परीक्षा में फिजिक्स के सवाल कठिन रहे। हालांकि शांतिपूर्ण परीक्षा होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
रविवार को सुबह से ही केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षा दोपहर दो बजे से थी। विद्यार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गया था। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक जांच, दस्तावेज सत्यापन आदि किया गया। केंद्रों पर निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन निगरानी भी रही।
जिले के 22 केंद्रों पर 10634 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9840 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए, जबकि 794 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि इस बार के प्रश्नपत्र का स्तर कठिन रहा। सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। खासकर कुछ सेक्शन में प्रश्नों को समझने और उनका सही उत्तर चुनने के लिए एकाग्रता की जरूर पड़ी। इस बार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा शाम 5:15 बजे तक हुई।
विज्ञापन
गलत स्कूल में पहुंचने की वजह से दो विद्यार्थियों की छूटी परीक्षा
मुरादाबाद। संभल के विद्यार्थियों का भी परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में था। दो विद्यार्थी रविवार को परीक्षा देने के लिए पहुंचे। उनका केंद्र आरएन इंटर कॉलेज में था। उन्होंने गूगल मैप पर आरएन के बजाय आर्यन बोल दिया। इसके बाद वह आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल बुद्धि विहार पहुंच गए। यहां आकर जब गलती का अहसास हुआ तो वह आरएन इंटर कॉलेज पहुंचे। लेकिन वहां तक जाने में उन्हें निर्धारित समय से देरी हो गई। इसके चलते केंद्र पर प्रवेश नहीं मिल सका। एडीएम सिटी ने कहा कि गूगल मैप पर परीक्षा केंद्र आरएन इंटर कॉलेज की सही लोकेशन फीड थी। विद्यार्थियों ने प्रवेश पत्र पर केंद्र का सही नाम नहीं देखा। गलतफहमी की वजह से वह दूसरे स्कूल में पहुंचे थे। ब्यूरो
वर्जन...
प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। फिजिक्स के सवाल ज्यादा कठिन थे और कैमिस्ट्री के भी मुश्किल लगे। बायोलॉजी के सवाल आसान थे। एक बार परीक्षा निरस्त हो चुकी है, यही सोचकर परीक्षा कक्ष में घबराहट हो रही थी। में ऑर्थो का डॉक्टर बनना चाहता हूं।
नकुल, संभल
पेपर ठीक हुआ है। फिजिक्स का सेक्शन कठिन था। पिछली बार की अपेक्षा इस प्रश्नपत्र का स्तर कठिन था। जब परीक्षा निरस्त हुई थी तो बहुत तनाव हुआ था। अब पेपर दिया है तो कुछ राहत मिली है। न्यूरो या कॉर्डियो के क्षेत्र में काम करना चाहती हूं।
आराध्या, बिजनौर
पिछली परीक्षा के मुकाबले इस बार का प्रश्नपत्र कठिन था। इसमें भी फिजिक्स के सवालों को हल करने में मुश्किल हुई, जबकि बायोलॉजी के सवाल आसान थे। पिछली बार की परीक्षा में रैंक अच्छी बनने की उम्मीद थी। अब बस यह परीक्षा निरस्त नहीं होनी चाहिए।
दीपेंद्र, लाइनपार
पेपर ठीक हुआ है। बायोलाॅजी के सवाल आसान थे, इसलिए सभी हल कर दिए थे। कैमिस्ट्री के सवाल मध्यम स्तर के और फिजिक्सि के कठिन थे। जब परीक्षा निरस्त हुई थी तो लगा था कि मानो जिंदगी खत्म हो गई। यदि मैं अपने लिए पिछली परीक्षा और इसकी तुलना करूं तो अंक लगभग बराबर ही आएंगे।
तेजस्वी त्यागी, कांठ