फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Need to promote humanity for brotherhood: Mugesi

भाईचारे के लिए मानवता को बढ़ावा देने की जरूरत : मुगैसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Need to promote humanity for brotherhood: Mugesi
मुरादाबाद। अंजुमन तामीर इंसानियत की ओर से बुधवार को रामगंगा विहार के एक बैंक्वेट हाॅल में काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें उलमा और सियासी शख्सियात ने शिरकत की। उलमा ने कहा कि आज के माहाैल में मानवता को बढ़ावा देने की जरूरत है। ऐसी तालीम की जरूरत है कि जिससे आपस में भाईचारा बढ़े।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल मालिक मुगैसी ने कहा कि इस समाज में जो परेशानियां है, दुश्वारियां हैं, उससे इंसानियत दम तोड़ रही है। इसको बचाने के लिए और हमें रसूल की सिरत पर अमल करना चाहिए। जो जिंदगी रसूल ने गुजारी उससे सबक हासिल कर हम आज भी इस इंसानियत को जिंदा रख सकते है। हमें अपने अंदर से दुश्मनी को निकाल कर प्यार मोहब्बत का माहाैल पैदा करना चाहिए।
विज्ञापन


आखिर में तामीर-इंसानियत के कन्वीनर सलीम अखतर ने सभी का शुक्रिया अदा किया। काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली और निजामत तमीम अहमद नसिमी ने की। इस दाैरान मिर्जा अरशद बेग, वसी अहमद, मुफ्ती जईम नसीमी, साहिल शम्सी, शकील सरवर हाशमी, धवन दीक्षित, सैयद आसिफ हसन, जहानउल्लाह खान, मोहसिन अहमद खान, ख्याल मुरादाबादी, मुसर्रत हफीज, अब्दुल रहमान, हसनैन अख्तर, निहाल नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed