{"_id":"65a70bda38e83376300455f4","slug":"nearly-two-lakh-saffron-flags-will-be-hoisted-in-the-city-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-324721-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 22 जनवरी को शहर में लहराएंगे करीब दो लाख भगवा ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 22 जनवरी को शहर में लहराएंगे करीब दो लाख भगवा ध्वज
विज्ञापन
मुरादाबाद।
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉलोनियों और बाजार में रामभक्त सभी के घर जाकर पूजित अक्षत भेंट कर रहे हैं। 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान किया जा रहा है। इसी के तहत अन्य तैयारियों के साथ घरों में और प्रतिष्ठानों में भगवा ध्वज लगाया जाना शुरू हो गया है।
झंडा के थोक कारोबारी गौरव मदान ने बताया कि जिस तरह से ऑर्डर आ रहे हैं, एक अनुमान है कि शहर में करीब दो लाख भगवा ध्वज 22 जनवरी को लहराएंगे। भगवान श्रीराम, हनुमान जी, भोलेनाथ, मातारानी के झंडे हैं। प्राण प्रतिष्ठा की वजह से हर कोई भगवान श्रीराम की फोटो लगे और जय श्रीराम लिखे ध्वजों की मांग कर रहा है। दस रुपये से ढ़ाई सौ रुपये तक का ध्वज है। यह ध्वज सूरत से मंगवाए जा रहे हैं। जैसे-जैसे 22 जनवरी की तारीख नजदीक आती जा रही है, हर रोज ध्वजों की मांग बढ़ती जा रही है। हर घर में ध्वज लगाने की योजना है तो सुबह से शाम तक ग्राहक आ रहे हैं। व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों वाले लोग ध्वज लेने आ रहे हैं। पिछले पांच दिन में तेजी से ऑर्डर बढ़े हैं।
इसलिए आपूर्ति के लिए वेटिंग चल रही है। सबसे बड़ा ऑर्डर तीन हजार पीस का आया है। आज ही 15 रुपये वाले एक हजार पीस बेचे हैं। श्रीराम लिखे हुए 20 रुपये वाले ध्वज की सबसे ज्यादा मांग है। हम अपने यहां से दूसरे दिन डिलीवरी दे रहे हैं। जैसे-जैसे पूर्ति कर रहे हैं, सूरत से पिछले ऑर्डर आ रहे हैं। अपने स्तर से भी ध्वज बनवाना शुरू कर दिया हैं, ताकि लोगों को समस्या न हो। स्थानीय स्तर पर करीब 30 कारीगर इस काम को कर रहे हैं। लगातार कारीगरों की संख्या बढ़ रही है। जनवरी में इस कदर मांग आ जाएगी, कभी सोचा नहीं है। भगवान श्रीराम ने हर कारोबारी की रोजी-रोटी को संवार दिया।