{"_id":"62fbead33beeea043271259d","slug":"natorious-injured-in-police-incounter-city-news-mbd437971530","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से 15 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया। इस दौरान एक सिपाही भी चोटिल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नरखेड़ा निवासी रिजवान के खिलाफ गोकशी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी हिमांशु चौहान पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रिजवान अपने एक अन्य साथी फईम उर्फ बादल निवासी ग्राम नरखेडा के साथ बिना नंबर प्लेट लगी बाइक से आया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने सकटूनगला की तरफ बाइक मोड़ दी। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया तो बाइक छोड़कर भागने लगे। इसी बीच दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। और एक बदमाश मौके से भाग गया। गोली लगे बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रिजवान बताया। बदमाशों के पीछा करते वक्त सिपाही राहुल कुमार भी चोटिल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।