फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   National Senior Women's Boxing Competition will be held in Hisar from 21

राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 21 से हिसार में होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
National Senior Women's Boxing Competition will be held in Hisar from 21
मुरादाबाद। पांचवीं राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हिसार (हरियाणा) के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में 21 से 27 अक्तूबर तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सीनियर महिला टीम के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन महामाया स्टेडियम गाजियाबाद में 13 और 14 अक्तूबर को सुबह छह बजे से होगा। इसी क्रम में मुरादाबाद की टीम का चयन नौ अक्तूबर को शाम तीन बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम सोनकपुर, मुरादाबाद में किया जाएगा। टीम में चयनित होने के लिए प्रत्येक महिला खिलाड़ी की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी खिलाड़ी आयु प्रमाणपत्र के लिए हाईस्कूल का मूल प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड के साथ फोटो कॉपी (स्व-हस्ताक्षरित) व पांच पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो साथ में लाएं। यह जानकारी मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव व बॉक्सिंग प्रशिक्षक एसके क्षेत्री ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed