फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   National President of Bhartiya Kisan Manch accused of attempt to murder

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के प्रयास का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
National President of Bhartiya Kisan Manch accused of attempt to murder
पाकबड़ा। रविवार दोपहर को पाकबड़ा में हाइवे पर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार को एक अन्य कार चालक ने आवेरटेक कर को रोक लिया और उन पर हमला करने का प्रयास किया। इसी बीच उनका सरकारी गनर उतर कर हमलावरों की ओर बढ़ा तो हमलावर गाली गलौज करते हुए कार फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी देवेंद्र तिवारी भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। देवेंद्र तिवारी तीन दिन से उत्तर प्रदेश में किसानों व गोशालाओं की विजिट पर निकले हुए हैं। वह रविवार को मुरादाबाद, चंदौसी, संभल के दौरे पर थे। देवेंद्र तिवारी ने बताया कि लखनऊ की ओर से दिल्ली के रास्ते निकल रहे थे। रास्ते में एक अन्य कार सवार कुछ लोग अपनी कार से उनकी कार का पीछा कर रहे थे और ओवरटेक करके परेशान कर रहे थे। करीब तीन बजे उनकी कार पाकबड़ा टैंपो स्टैंड पर पहुँची तभी पीछे से आ रह कार ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। कार से आधा दर्जन अज्ञात लोग उतरे। आरोप है कि उन लोगों ने उनका नाम लेकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। उन्होेंने बताया कि इसी बीच उनका सरकारी गनर कार से उतरा तो उसे देख आरोपी अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। देवेंद्र तिवारी ने थाने पहुँच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र तिवारी ने बताया की उन्हें पहले भी काफी धमकी मिल चुकी है। मैंने गोशालाओं को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल भी डाल रखी है। वह गोशालाओं में हो रहे भ्रष्ट्राचार को उजागर करने की कौशिश कर रहे है लेकिन कुछ लोग उन्हें रोकने के लिए उनकी हत्या करना चाहते है। उन्होंने कहा की मामले की जांच होकर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। मामला अभी संग्द्विध लग रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में सीसीटीबी फुटेज भी चेक कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed