फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nathiram handed over the bag after hearing the code

कारतूस कांड : कोड सुनकर नाथीराम ने थमा दिया था अफसरों को थैला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nathiram handed over the bag after hearing the code
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर कोर्ट से शुक्रवार को कारतूस कांड में दस साल की सजा पाने वाले नाथीराम सैनी को पकड़ने के लिए एसटीएफ अफसरों ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया था। पुलिस अकादमी के आर्मोरर नाथीराम सैनी को जिस सौदागर को कारतूसों की सप्लाई देनी थी, एसटीएफ ने उसे रामपुर में दबोच लिया था। पूछताछ में एसटीएफ को नाथीराम के बारे में जानकारी मिली थी। एटीएसफ के अफसरों ने कोड नंबर बताया तो नाथीराम ने 400 कारतूसों से भरा बैग उन्हें थमा दिया था।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ जवानों पर नक्सली हमला हुआ था। जांच पड़ताल में केंद्रीय एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि हमले में सरकारी कारतूसों का इस्तेमाल किया गया। ये भी जानकारी हुई थी कि कारतूसों की सप्लाई यूपी के जिलों से की गई थी। इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी थी। जिसमें सामने आया था कि पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के शस्त्रागारों से ही कारतूस और हथियारों की सप्लाई की गई थी। इसके बाद गोपनीय तरीके से पुलिस और सीआरपीएफ के शस्त्रागारों में कारतूसों और हथियारों की गिनती शुरू की गई थी। मुरादाबाद में भी शस्त्रागारों में कारतूस और हथियारों की गिनती गई थी लेकिन सभी रिकॉर्ड दुरुस्त मिले थे। इसके बाद भी एसटीएफ ने जांच बंद नहीं की थी। इसी बीच एसटीएफ ने रामपुर में चाय के खोखे से कारतूस के एक सौदागर को उठाया था। उसने ही बताया था कि 29 अप्रैल 2010 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास पुलिस अकादमी के आर्मोरर नाथीराम सैनी से कारतूसों की सप्लाई लेनी है। उसे एक विशेष कोड बताया जाएगा, तब ही वह सप्लाई देगा। एसटीएफ अफसर 29 अप्रैल की सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। इस बीच नाथीराम सैनी स्कूटर से वहां पहुंचा। अफसरों द्वारा कोड नंबर बताने पर नाथीराम ने अपने स्कूटर की डिग्गी से एक थैला निकालकर उन्हें थमा दिया था। जिसमें 400 कारतूस थे। टीम ने उसे दबोच लिया था। इसके बाद कारतूस कांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

रामपुर से ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आया था नाथीराम
मुरादाबाद। शामली जनपद के भवन थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी नाथीराम सैनी यूपी पुलिस में आर्म्स पुलिस (एपी) में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। मुरादाबाद में ट्रांसफर होने से पहले वह रामपुर में ही तैनात था। तीन साल पहले तैनाती के दौरान ही नाथीराम सैनी की कारतूसों के सौदागरों से मुलाकात हुई थी। रामपुर में तैनाती के दौरान नाथीराम ने कारतूसों की सप्लाई की थी या नहीं। इसके तो टीम को साक्ष्य नहीं मिले थे लेकिन उसकी कारतूस के सौदागरों से यारी रामपुर की ही बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथीराम के आवास से भी मिला था टीम को सामान
मुरादाबाद। नाथीराम सैनी को कारतूसों की सप्लाई करने के आरोप में एसटीएफ ने रंगे हाथ दबोच लिया था। टीम उसे लेकर पुलिस अकादमी में पहुंची थी। एसटीएफ के अफसरों ने पुलिस अकादमी के तत्कालीन एडीजी बाबूलाल यादव को पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस अकादमी के अफसरों की मौजूदगी में एसटीएफ ने आवासीय परिसर में नाथीराम के आवास की तलाशी ली थी। टीम ने यहां से भी सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed