{"_id":"61eafe7c11e13f4095203ebf","slug":"nasir-independent-kamal-kapoor-filled-the-form-moradabad-news-mbd416696143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद देहात सीट से सपा प्रत्याशी नासिर, निर्दलीय कमल कपूर ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद देहात सीट से सपा प्रत्याशी नासिर, निर्दलीय कमल कपूर ने भरा पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मुरादाबाद देहात सीट से सपा उम्मीदवार समेत दो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले की शेष पांच अन्य विधानसभा सीट से कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। विभिन्न विधानसभा सीटों पर अलग-अलग पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में नामांकन कराने के लिए करीब 35 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नामांकन प्रक्रिया का पहले दिन खासी गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलक्ट्रेट में बने नामांकन स्थल पर सबसे पहले मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में शहर के मोहल्ला असालतपुरा निवासी नासिर कुरैशी ने अपने समर्थक शाहिद और अधिवक्ता मोहम्मद जुनैद एजाज के साथ पहुंच कर करीब 2:30 बजे रिटर्निंग आफिसर/एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया। नासिर कुरैशी को सपा ने मुरादाबाद देहात सीट से पार्टी के विधायक हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काट कर उम्मीदवार घोषित किया है। नासिर कुरैशी इससे पहले वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर कांठ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे।
देहात विधानसभा सीट से ही दूसरा नामांकन जिगर कालोनी निवासी डॉ. कमल कपूर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। वह मुख्य रूप कोयला व्यापारी हैं। इनरव्हील ईस्ट की फाउंडर प्रेसीडेंट रहीं हैं। राजनीति में वह पहली बार किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन
नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग के साथ कलक्ट्रेट परिसर पर भारी पुलिसबल व पीएसी के जवान तैनात रहे। नामांकन पत्र खरीदने जाने वाले व नामांकन कराने वालों के अलावा अन्य किसी को भी नामांकन स्थल पर नहीं जाने दिया गया। प्रत्याशी के साथ भी एक प्रस्तावक समेत दो लोगों को ही भीतर जाने दिया गया।
देहात विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले नासिर कुरैशी के पास कोई डिग्री नहीं है। उन्होंने घरेलू और मदरसा से शिक्षा प्राप्त की है। अपने घोषणा पत्र में उन्होंने इसका जिक्र किया है। वहीं, इसी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाली डॉ. कमल कपूर एमएससी, बीएड, एमएड और पीएचडी हैं।