{"_id":"6613046ee7500b720b0be476","slug":"narmu-gave-message-of-harmony-during-roza-iftar-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-377777-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नरमू ने रोजा इफ्तार से दिया सौहार्द का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नरमू ने रोजा इफ्तार से दिया सौहार्द का संदेश
विज्ञापन
मुरादाबाद। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रविवार को मनोरंजन सदन में सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद व नायब इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली समेत तमाम लोगों व रेलकर्मियों ने शिरकत की l इफ्तार का समय होने पर सभी ने ईश्वर को याद कर साथ में भोजन किया।
इफ्तार के बाद शहर इमाम ने सभी को नमाज अदा कराई। उन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि इससे समाज में सौहार्द बढ़ती है। नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि भाईचारा और एकता का संदेश देने के लिए यूनियन हर वर्ष रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कहा कि यूनियन भाईचारा बढ़ाने के लिए ऐसे कार्य करती रहेगी। मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नरमू के सहायक मंडल मंत्री कुंवर सुहेल खालिद, एके सिंघल, शिवराज सिंह, दीपक यादव, खुर्शीद अली, सैयद अरशद अली, नफीस खान, दिनेश श्रीमाली, राशिद अली, विनेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।