फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Narmu expressed anger over the arbitrariness of the doctors of Railway Hospital

रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी पर नरमू ने जताया रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Narmu expressed anger over the arbitrariness of the doctors of Railway Hospital
रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी पर नरमू ने जताया रोष
विज्ञापन

मुरादाबाद। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी मंडल मंत्री राजेश चौबे की अगुवाई में रविवार को जीएम से वार्ता करने पहुंचे। पदाधिकारियों ने रेलवे अस्पताल के गेट पर एकत्र होकर अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जीएम से उनकी वार्ता हुई। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ डॉक्टर रेलवे अस्पताल में लंबे समय से तैनात हैं, जबकि नियमानुसार उनका ट्रांसफर हो जाना चाहिए।

नरमू पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ये डॉक्टर मरीजों से उचित व्यवहार नहीं करते। इस पर भी नाराजगी प्रकट की कि एक ओर मंडल में सुरक्षा और संरक्षा को लेकर अफसर दौरा कर रहे हैं, दूसरी ओर अयोग्य और अप्रशिक्षित कर्मचारियों से गार्ड की ड्यूटी कराई जा रही है। यह संरक्षा के साथ खिलवाड़ है। गार्ड और लोको पायलटों से कंट्रोल रूम में ड्यूटी कराई जा रही है। इसके चलते लाइन पर स्टाफ की कमी हो गई है। संगठन ने सुझाव दिया कि एक गार्ड के वेतन के बराबर वेतन में कंट्रोल रूम में पांच कर्मचारी तैनात किए जा सकते हैं। मंडल के हरिद्वार में स्टाफ के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा दोबारा शुरू कराई जाए, जिससे स्टाफ को मुरादाबाद न आना पड़े। मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ के काफी पद रिक्त हैं, इन पदों को शीघ्र भरा जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, शाखा अध्यक्ष आइवन एडिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed