{"_id":"6aa9b0cd5358af40730162ce","slug":"narendra-secured-first-place-in-the-bodybuilding-championship-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115460-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नरेंद्र ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नरेंद्र ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पाया प्रथम स्थान
Wed, 16 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद में आयोजित ओपन स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कांठ के नरेंद्र कुमार प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
नरेंद्र कुमार प्रजापति कांठ नगर के मोहल्ला महमूदपुरा के निवासी हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन मुरादाबाद फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया था। भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी बॉडी बिल्डरों को प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नरेंद्र कुमार प्रजापति को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साथ मोहम्मद फुरकान भी इस आयोजन में शामिल थे। चैंपियनशिप से कांठ लौटने पर साथी बॉडी बिल्डरों ने नरेंद्र कुमार प्रजापति का गर्मजोशी से स्वागत किया।