फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Name of Moradabad Airport removed from the website, service could not start even after inauguration

Moradabad Airport: वेबसाइट से हटा दिया मुरादाबाद हवाई अड्डे का नाम, लोकार्पण के बाद भी शुरू नहीं हो पाई सेवा

Mon, 01 Apr 2024 10:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:23 AM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से लोकार्पण के बाद भी उड़ान सेवा शुरू नहीं हो पाई। अब चुनाव के बाद सेवा शुरू होने का सपना दिखाया जा रहा है। उड़ान कब शुरू होगी इसके बारे में कोई अधिकारी खुलकर नहीं बता पा रहा। 

विज्ञापन
Name of Moradabad Airport removed from the website, service could not start even after inauguration
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव से पहले मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण तो हो गया लेकिन यहां से उड़ान 20 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। अब स्थिति यह है कि फ्लाई बिग कंपनी ने लगातार बढ़ते दबाव के कारण अपनी वेबसाइट से मुरादाबाद हवाई अड्डे का नाम भी हटा दिया है। 

विज्ञापन


पहले फ्लाई बिग की बेवसाइट पर बुकिंग वाले कॉलम में पंतनगर, पिथौरागढ़,  लखनऊ, देहरादून, गाजियाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती, मुरादाबाद समेत कई हवाई अड्डों के नाम थे। अब इनमें से मुरादाबाद का नाम हटा दिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच चर्चाएं ये भी हैं कि मुरादाबाद में विमानन सेवाओं के लिए कोई और कंपनी तलाशी जा रहा है लेकिन इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फ्लाई बिग का स्टाफ भी मुरादाबाद हवाई अड्डे पर तैनात है। शुरुआत से विमानों की किल्लत का सामना कर रही कंपनी अब तक इस समस्या को हल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण मुरादाबाद के अलाव श्रावस्ती हवाई अड्डे से भी विमानन सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। कंपनी दो पुराने विमानों को ही लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़ व चित्रकूट हवाई अड्डे के बीच चला रही है।

 

अब चुनाव के बाद उड़ान का दिखा रहे सपना

निजी कंपनी व एएआई के अधिकारी अब चुनाव के बाद उड़ान शुरू करने का दावा कर रहे हैं। कंपनी के पास विमान न होने की बात का सभी को अंदाजा है। इसके बावजूद कोई खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के बीच चर्चा है कि चुनाव के बाद ही मुरादाबाद से हवाई सफर की सेवाएं शुरू होंगी।

फ्लाई बिग ने कनाडा से छह नए हवाई जहाज मंगाए थे लेकिन उनका क्या हुआ, यह जवाब किसी के पास नहीं है। विभागीय जानकारों का कहना है कि कंपनी को अब तक विमान नहीं मिले हैं। जबकि कंपनी के कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि विमान हैं लेकिन डीजीसीए की ओर से लाइसेंस नहीं मिला है।

 

सबसे दूर स्थित शहर से सबसे बाद में शुरू होगी उड़ान

आजमगढ़, अलीगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट व मुरादाबाद से लखनऊ की दूरी देखी जाए तो मुरादाबाद सबसे दूर स्थित है। यहां से सड़क मार्ग से यात्रा में सात से आठ घंटे, ट्रेन से यात्रा में छह घंटे लगते हैं। विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों का नियमित आवागमन लखनऊ के लिए रहता है।

इसके बावजूद इस केंद्र से सबसे बाद में उड़ान शुरू की जाएगी। लोगों का कहना है कि एक घंटे में लखनऊ का सफर तय करने के लिए एक साल इंतजार न करना पड़ जाए।

 

फ्लाइट के संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। कब तक सेवाएं शुरू होंगी यह नहीं कहा जा सकता। एएआई व कंपनी के बीच लगातार वार्ता हो रही है। एएआई अपना सारा काम पूरा कर चुका है। कंपनी कब तक करेगी, इसके बारे में नहीं कह सकता। - श्याम सुंदर महला, एयरपोर्ट मैनेजर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed