फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nagerkirtan

नगर कीर्तन में वाहे गुरु-वाहे गुरु की धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
nagerkirtan
मुरादाबाद के शहर निकल रही नगर कीर्तन शोभा यात्रा में पंज प्यारे।
मुरादाबाद। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की शहर में धूम मची हुई है। सोमवार को ताड़ीखाना स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। यात्रा में गुरुनानक देव का गुणगान किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने लंगर बरता।
विज्ञापन

मुख्यग्रंथी ज्ञानी हरेंद्र पाल सिंह ने अरदास की। ताड़ीखाना गुरुद्वारे से शुरू हुए नगर कीर्तन में विभिन्न झांकियां मन मोह रही थीं। नगर कीर्तन के साथ मार्ग पर श्रद्धालुओं ने झाडू लगाकर सफाई की। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंटों पर सवार रंग-बिरंगी पोशाकों में बच्चे मंत्रमुग्ध कर रहे थे। कटघर की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। तलवारबाजी और आंखों पर पट्टी बांधकर हथोड़े से नारियल फोड़ने के करतब ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। यात्रा के मार्ग में सिख समाज के लोगों ने फूल बरसाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। बैंडबाजों की धुन पर सुरीले भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी के पीछे पुरुष और महिलाएं गुरुनानक देव का गुणगान करते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन का मार्ग में जगह-जगह फूल बारिश कर और सौंफ-मिश्री खिलाकर स्वागत किया गया। कीर्तन गुरहट्टी, गंज बाजार, टाउनहाल, बुध बाजार चौराहा, स्टेशन रोड, कपूर कंपनी होते हुए वापस गुरुद्वारा सिंह सभा पर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधान सरदार अमोलक सिंह, चेयरमैन हरभजन सिंह चड्ढा, रंजीत सिंह, गुरमी सिंह, जीत सिंह, चरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed