फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   My soul is not giving me the sovereign ... Message to friends Young man hit by train

Moradabad News: मेरी रूह मुझे सुकून नहीं दे रही... दोस्तों को मैसेज भेजकर ट्रेन से कट गया युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
My soul is not giving me the sovereign ... Message to friends Young man hit by train
ठाकुरद्वारा। मेरी रूह मुझे सुकून नहीं दे रही हैं। मुझे अपने शरीर से नफरत हो गई है। रियाज ने अपने दोस्त और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर यह मैसेज भेजा और ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह 16 फरवरी को घर से लापता हुआ था और उसी दिन उसका शव बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिला था।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के मोहल्ला वार्ड 24 निवासी मो. आरिफ कन्फेक्शनरी सेल्समैन का काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा रियाज ( 20) बीए में पढ़ता था और नगर के कोचिंग सेंटर पर भी स्टेनो की तैयारी कर रहा था। रविवार को अचानक उसने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला। जिसमें उसने कहा कि वह सुसाइड कर रहा है। इसके बाद वह घर से चला गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्र को तलाश करने की कोशिश की। पुलिस और परिजनों ने उसकी काशीपुर, जसपुर, रेलवे स्टेशन सहित कई जगह तलाश की। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन 16 फरवरी की दोपहर उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी में मिली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उसका पता नहीं चल सका। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार शाम जीआरपी बरेली से कोतवाली में एक सूचना आई। जिसमें छात्र रियाज के बरेली में मिलने की जानकारी मिली। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रियाज ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उनका कहना है कि वह पिछले पांच दिन से सोया नहीं था। मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले परिजनों ने उसका इलाज भी कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed