{"_id":"624354788c20420b9b3b39dc","slug":"my-daughter-had-gone-to-give-the-exam-when-she-entered-the-house-it-was-sealed-outside-city-news-mbd4230420159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी बेटी इग्जाम देने गई थी, घर में घुसी तो बाहर सील लगी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी बेटी इग्जाम देने गई थी, घर में घुसी तो बाहर सील लगी थी
विज्ञापन
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर ने दावा किया है कि यूसुफ मलिक के समधी का मकान बकाया टैक्स वसूली को लेकर जब सील किया गया तो घर में कोई नहीं था। बाद में उनकी बेटी घर के अंदर दाखिल हुई थी। इसके साक्ष्य के रूप में उन्होंने पुलिस को मंगलवार को एक ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही व पुलिस को सौंपी इस ऑडियो में आवाज किसकी है, इसका पता तो परीक्षण के बाद ही लग सकेगा, लेकिन नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने इसे यूसुफ मलिक व कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक के बीच फोन पर हुई बातचीत का बताया है। 3.17 मिनट की इस ऑडियो में यूसुफ मलिक कह रहे हैं कि मेरी बेटी एग्जाम देने गई थी। वापस आई तो बाहर से सील लगी हुई थी। कर निर्धारण अधिकारी से पीछे के छोटे दरवाजे की सील खुलवाने के लिए कहा। कर निर्धारण अधिकारी के इनकार पर धमकाने वाले अंदाज में कहा कि इसका मतलब ड्रामा कराएंगे ही आप लोग... मानेंगे नहीं। हम तो आपके दरवाजे भी बंद कर देंगे। आपके दरवाजे पर बच्चे लेकर आ रहे हैं। कर अधीक्षक ने जब मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के सीयूजी नंबर पर बात करने को कहा तो यूसुफ मलिक ने कहा कि हम तो बहुत कुछ कर देंगे।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई के बाद यूसुफ मलिक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से निगम की टीम पर पुत्री को मकान के अंदर बंद कर देने का भी आरोप लगाया था। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी व महिला पुलिस के साथ निगम के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो सील खुर्दबुर्द पाई गई थी और मकान के अंदर से यूसुफ की बेटी निकली थी। इस मामले में कटघर कोतवाली में यूसुफ की बेटी, समधी और दामाद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जिसमें पुलिस यूसुफ के दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि ऑडियो को साक्ष्य के रूप में कटघर पुलिस को सौंपा गया है।