फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslims should draw lessons from the martyrdom of Hazrat Imam Hussain: Ulema

हजरत इमाम हुसैन की शहादत से सबक हासिल करें मुसलमान : उलमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Muslims should draw lessons from the martyrdom of Hazrat Imam Hussain: Ulema
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान स्थित शहीदे आजम पार्क में माहे मुहर्रम के उपलक्ष्य में शोहदाए कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। कांफ्रेंस में उलमा ने कहा कि मुसलमानों को हजरत इमाम हुसैन की शहादत से सबक हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन

कांफ्रेंस में मुरादाबाद से आए मुख्य वक्ता मुफ्ती हासिमुल कादरी ने कहा कि मुसलमानों को दीन और सच्चाई के रास्ते से भटकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत ने हमेशा के लिए ऐसा संदेश दिया है कि मुसलमान सच्चाई, ईमानदारी, इंसानियत और त्याग के प्रति गंभीर रहें। अन्य उलमा ने कहा कि मुसलमानों को कुरआने पाक की हिदायतों को मानने के साथ ही रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल करना चाहिए। इससे पहले कांफ्रेंस की शुरूआत हाफिज जीशान ने कलामे पाक की तिलावत से की। सैयद अजमल थांवला ने नाते रसूल पेश की। सैयद अजमल कादरी ने विशेष दुआ पढ़ाई। अंत में मुल्क की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर इदरीस फारुकी, लईक फारूकी, मोहम्मद आलम फारूकी, खालिद मंसूरी, नूरे इलाही, हाजी रब्बानी व हाजी नदीम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed