फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslim woman caught with youth of other community in Bhojpur Moradabad uproar

'हम लोग मर गए थे जो तू इसके साथ घूम रही': युवक संग पकड़ी बुर्के वाली महिला, शोहदों ने दोनों को पीटा; गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 09:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 May 2023 09:21 AM IST
सार

सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी बोलते सुने जा रहे हैं कि वो बुर्का पहनी युवती से बार-बार बोल रहे हैं कि मुस्लिम मर गए थे क्या जो तू इस हिंदू के साथ बाजार में घूम रही है।

विज्ञापन
Muslim woman caught with youth of other community in Bhojpur Moradabad uproar
महिला और गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर कस्बे में रविवार को बाजार में एक युवती और दूसरे समुदाय के युवक को साथ देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने दोनों को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। युवती के साथ छेड़खानी की गई। उसे अपशब्द कहकर अपमानित किया गया। इस दौरान आरोपियों के साथियों ने ही मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित युवती रविवार दोपहर भोजपुर बाजार में कपड़े खरीदकर पैदल-पैदल निकल रही थी। इसी दौरान युवती के गांव का दूसरे समुदाय का युवक मिल गया। युवती का कहना है कि वह मेरे गांव के रिश्ते का भाई लगता है। वो भी साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहा था। उसने कहा था कि वह उसे बाइक से घर तक छोड़ देगा। उसने युवती को अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसी दौरान दुकानदारों ने युवक को पहचान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि युवक हिंदू है और इसके साथ बुर्का पहनी लड़की बैठी है। दुकानदार दुकानों से बाहर निकल आए और उन्होंने घेर कर बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों को पीटते हुए दुकान में ले गए। युवती को बुरा भला कहा। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। युवक और युवती रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपियों को कोई रहम नहीं आया।

विज्ञापन

इसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और युवक और युवती के परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों को थाने ले गए। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि युवती की तहरीर पर भोजपुर के लालूवाला निवासी शाने आलम, जाने आलम, भोजपुर के गांव हटहट निवासी हफीज और कुछ अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में भोजपुर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाने वाले जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी गई है।

वीडियो में बोल रहे आरोपी- मुस्लिम मर गए थे क्या जो हिंदू के साथ घूम रही है...
सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी बोलते सुने जा रहे हैं कि वो बुर्का पहनी युवती से बार-बार बोल रहे हैं कि मुस्लिम मर गए थे क्या जो तू इस हिंदू के साथ बाजार में घूम रही है। दोबारा इस लड़के के साथ दिखाई दी तो अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed