{"_id":"6adfc1ec691502b19706dae9","slug":"murder-or-suicide-police-working-to-unravel-the-mystery-behind-ayans-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1025489-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हत्या या आत्महत्या... अयान की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हत्या या आत्महत्या... अयान की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रेमिका के घर मृत मिले अयान की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई, जबकि हाथ और माथे पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस प्रेमिका और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है।
अयान और प्रेमिका रूबीना का परिवार समाथल में आकर बसे थे। रूबीना की मां अपने मायके में आकर रहने लगी थी। लोगों से पूछताछ और पुलिस की जांच में सामने आया है कि रूबीना और अयान के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता आसिफ का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है लेकिन घर में बरामदे में पंखे के कुंडे से एक रस्सी लटकी मिली थी। अयान का शव चारपाई पड़ा मिला है। यहां सवाल उठता है कि अगर अयान ने आत्महत्या की है तो उसका शव चारपाई पर कैसे पहुंचा और परिवार भाग क्यों गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राकेश कुमार और डॉ. पवन कुमार के पैनल ने सोमवार को अयान के शव का पोस्टमार्टम किया। डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई। साथ ही हाथ, माथे और पीठ पर चोट के दो निशान मिले हैं। इन चोटों को देखकर उसके साथ मारपीट की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। उधर, परिवार भी अयान की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहा है। इसके अलावा जिस परिवार पर आरोप है वह सभी लोग फरार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
-- -
भाई-बहन और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
मुरादाबाद। अयान के दो बेटे छोटे भाई फैज और सुभान हैं जबकि एक छोटी बहन इकरा है। इसके अलावा मां भूरी और पिता आसिफ हैं। रविवार की शाम छह बजे अयान बिना बताए घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिवार के लोग पहले तो यह ही सोचते रहे कि कहीं घूम रहा होगा। रात तक वापस आ जाएगा लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। रविवार देर रात करीब पौने दो बजे उसका शव रूबीना के घर में मिला। इसके बाद से भाई-बहन और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।