फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of young man with scissors in salon shop at amroha

Amroha Murder: सैलून की दुकान में बाल कटवाने गए युवक की कैंची से गोदकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 15 May 2022 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 May 2022 02:25 PM IST
सार

अमरोहा में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप सैलून संचालक पर लगा है। बाल जल्दी कटवाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सैलून संचालक ने युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
murder of young man with scissors in salon shop at amroha
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली थाना इलाके में मामूली बात पर सैलून की दुकान में युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी फरार है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना कस्बा के सैदनगली के मोहल्ला जमाईपुरा में तौफीक का परिवार रहता है। तौफीक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा रोहिद कुरैशी (20) रविवार सुबह 11 बजे मोहल्ले में ही सैलून की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गया था। 
विज्ञापन


यहां जल्दी बाल कटवाने को लेकर सैलून संचालक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सैलून संचालक ने कैंची से युवक की गर्दन और सीने पर वार कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, आरोपी सैलून संचालक दुकान बंद करके फरार हो गया है। 


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक भी मजदूरी का काम करता था। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सैलून संचालक पर हत्या का आरोप है। कैची से हमले में युवक की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed