फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder of woman constable in Moradabad Head found 30 meters away from the body constable husband in custody

कातिल भी पुलिस वाला!: सोनू के सीने में दफन रिंकी की हत्या का हर राज, 30 मीटर दूर मिला था महिला का कटा सिर

Sat, 19 Oct 2024 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Oct 2024 08:38 PM IST
सार

पुलिस ने देखा कि उनके क्षेत्र से रिंकी नाम की एक महिला सिपाही गायब चल रही है। पुलिस टीम रिंकी के पति सोनू और परिवार के लोगों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पति ने शव देखकर शिनाख्त करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Murder of woman constable in Moradabad Head found 30 meters away from the body constable husband in custody
रिंकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के जंगल में मिली सिर कटी लाश रामपुर में तैनात सिपाही रिंकी की निकली। वह पिछले एक सप्ताह से लापता थी। रामपुर के सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। इस मामले में पुलिस महिला सिपाही के पति सोनू से पूछताछ कर रही है। सोनू भी रामपुर में ही तैनात है। रिंकी की मां ने आरोप लगाया है कि दामाद ने ही उसकी हत्या की है।

विज्ञापन

कटघर के देवापुर गांव के लोग बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रामगंगा नदी किनारे जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम व एसओजी को भी मौके पर बुला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया तो घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिला। पुलिस टीमों ने इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा था। इस दौरान कल्याणपुर बाईपास पुल के पास रामगंगा में करीब सात साल के बच्चे का शव पड़ा मिल गया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे के सिर पर हमलाकर हत्या की गई थी जबकि महिला की गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर मृतकों के फोटो शेयर किए थे। इसी दौरान रामपुर के सिविल लाइंस थाने की पुलिस अलर्ट हो गई।

पुलिस ने देखा कि उनके क्षेत्र से रिंकी नाम की एक महिला सिपाही गायब चल रही है। पुलिस टीम रिंकी के पति सोनू और परिवार के लोगों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पति ने शव देखकर शिनाख्त करने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस को सिपाही पर शक गहरा गया।

इसके महिला के मायके वालों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई। उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान रिंकी के रूप में कर ली। सिविल लाइंस पुलिस सिपाही सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामपुर के एएसपी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

बच्चे की अब तक पहचान नहीं
कटघर क्षेत्र में महिला की लाश मिलने के दौरान सर्च ऑपरेशन में सात साल के एक बच्चे का भी शव मिला था। पोस्टमार्टम में बच्चे की हत्या की भी पुष्टि हुई है। अब तक बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed