फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder of missing woman from Majhola, two caught pressing dead body in sand

लापता महिला की हत्या, रेत में शव दबाते हुए दो पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Murder of missing woman from Majhola, two caught pressing dead body in sand
मृतक महिला के पति से पुछताछ करते एएसपी व मौजूद पुलिस कर्मी।संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से लापता महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम दो लोग महिला के शव को एक प्लाट में रेत में दबा रहे थे। इनके पास किशोर भी खड़ा था। इस दौरान लोगों ने उन्हें देख लिया। इसी बीच एक आरोपी मौके से भाग गया, जबकि एक युवक और एक किशोर को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराई। महिला शनिवार से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि मृतका की पहचान रीना उर्फ रेनू (35) के रूप में हुई है। महिला मझोला थानाक्षेत्र के पैपटपुरा निवासी थी। बताया जा रहा है कि दस साल पहले रीना उर्फ रेनू के पति की मौत हो गई थी। जिससे महिला को दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद महिला जेठ हरपाल के साथ रहने लगी थी। हरपाल से भी महिला को दो बच्चे हैं। हरपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार से रीना गायब थी। हरपाल और उसके बच्चे महिला की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। मंगलवार रात मझोला थानाक्षेत्र के धीमरी में एक प्लाट में दो व्यक्ति रेत में एक महिला की लाश दबा रहे थे। वहां से गुजरे लोगों ने उन्हें देख लिया। लोगों ने टोका तो लाश दबा रहे आरोपी भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दूसरे व्यक्ति वहां से भाग गया। फरार आरोपी के नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस युवक और किशोर को चौकी ले गई। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला है कि मौके से पकड़े किशोर का पिता ही मौके से भागा था।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मौके से फरार होने वाले की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed