{"_id":"62211b31fef1ac1a5b59cddd","slug":"murder-of-married-woman-for-dowry-report-on-six-including-military-husband-moradabad-news-mbd420536633","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फौजी पति समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फौजी पति समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता की मौत होने से एक फौजी और उसके परिवार के पांच लोग दहेज हत्या के आरोप में घिर गए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस मामले की तहरीर रजबपुर थाना क्षेत्र के नगलिया जट गांव निवासी कामेंद्र सिंह की ओर से दी गई है। उनका कहना है कि 25 वर्षीय बेटी आरती की शादी 15 फरवरी 2021 को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में नेमपाल सिंह के बेटे रोहित के साथ की थी। रोहित फौज में सिपाही है और पठानकोट में तैनाती है। कामेंद्र सिंह का आरोप है कि पर्याप्त दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग उनकी बेटी को और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में गाड़ी की मांग की जाती थी। मांग पूरी न होने पर गला घोंट कर आरती की हत्या कर दी गई और वारदात को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
कामेंद्र सिंह ने वारदात बुधवार रात, देर रात होने का अनुमान जताते हुए कहा है कि गुरुवार सुबह 11 बजे इस सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो आरती का शव चारपाई पर मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाने की पुलिस के अलावा मंडी धनौरा के सीओ सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मृतका के पिता कामेंद्र सिंह की तहरीर पर पति रोहित, सास सुशीला देवी, ससुर नेमपाल सिंह, देवर मोहित व सोहित और ननद पारुल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।