फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of marriage hall owner

मैरिज हाल संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 18 Feb 2019 12:09 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Mon, 18 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
murder of marriage hall owner
हनीफ अंसारी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
 पट्टी कलां से सटे मिलक नोखरिद गांव रविवार की सुबह साढे़ आठ बजे गोलियों की आवाज से दहल  उठा। पुरानी रंजिश को लेकर मैरिज हाल संचालक को गोलियों से भून दिया गया। बचाव में आया उनका बेटा भी गोली लगने से घायल हो गए, उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर यूपी और उत्तराखंड की पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में मृतक की बेटी शबाना परवीन की तहरीर के आधार पर तीन लोगों  पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। स्वार इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर  रिजवान, गुलशेर और फरमान के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांव मिलक नौखरिद निवासी हनीफ अंसारी (55) अपने मैरिज हाल के पास घूम रहे थे। अचानक कई हमलावरों ने उन पर गोली बरसानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर मैरिज हाल में मौजूद उनका बेटा मोहम्मद फिरोज उर्फ फौजी अपने पिता को बचाने पहुंच गया। हमलावरों ने उस पर  भी गोली चला दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र दहल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनीफ अंसारी के पैर, सीना और गर्दन में सटाकर गोली मार गई है। मौके पर उनकी मौत हो गई। घायल फिरोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर सुल्तानपुर पट्टी की पुलिस चौकी है। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मृतक के परिजन शव को उठाकर मैरिज हॉल में ले गए।


घटना की सूचना मिलते ही मसवासी चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक, स्वार कोतवाल सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस को कारतूस के खोखे भी मिले जिले अपने कब्जे में ले लिया है ।घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं कराई गई है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed