फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of elder brother of husband of gram padhan in lalpur kala

पुरानी रंजिश में प्रधान के जेठ को उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
murder of elder brother of husband of  gram padhan in lalpur kala
टांडा (रामपुर)। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में लालपुर कलां की प्रधान तबस्सुम के जेठ और चचेरे ससुर एवं पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में प्रधान के जेठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरे ससुर को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आसपास के ग्रामीणों ने हमलावरों को ललकारा तो उनकी ओर भी फायरिंग की गई, जिसकी चपेट में आकर एक अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में हुई इस वारदात के समय पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन अपने भतीजे और मौजूदा ग्राम प्रधान तबस्सुम के जेठ वसीम (35) के साथ घर के बाहर बैठे थे। हारुन के बेटे मोहम्मद अनस के मुताबिक अचानक गली में दाखिल हुए छह से ज्यादा लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वसीम के चेहरे पर दाईं ओर गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ठोड़ी पर दाईं ओर गोली लगने से हारुन गंभीर रूप से घायल हो गए। हारुन को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर कुछ दूर खड़ी बाइकों से फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने ललकारा तो उनकी ओर भी फायरिंग की गई। गोली लगने से रहमत नामक ग्रामीण भी घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसपी को मोहम्मद अनस ने बताया कि हमलावरों में दो नकाबपोश थे। साथ ही अनस ने पुलिस को अन्य हमलावरों के नाम बताए हैं। अनस की तहरीर पर पुलिस ने दानिश, रियाज, नाजिम, राहत, हारुन, शौकत और जुनैद के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120-बी, और 34 के तहत एकराय से एकत्र होकर जानलेवा हमला कर हत्या करने और आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। नामजद लोगों में शामिल रियाज के पिता शौकत और जुनैद पहले से जेल में हैं। शौकत की पत्नी नूरजहां ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था और तबस्सुम से मुकाबले में हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed