फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder of DDA engineer in Sambhal, body was lying in a bloody condition in the verandah of the house

संभल में रिटायर्ड DDA इंजीनियर की हत्या: घर के बरामदे में लहूलुहान हालत में पड़ा था शव, पत्नी गई थी मेला देखने

Thu, 29 Aug 2024 01:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

गुन्नौर में डीडीए के रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या कर दी गई। उसका शव बरामदे में पड़ा मिला। एसपी ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से जानकारी ली। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Murder of DDA engineer in Sambhal, body was lying in a bloody condition in the verandah of the house
गुन्नौर में डीडीए के रिटायर्ड इंजीनियर शकील अहमद की हत्या कर दी गई - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर के रहने वाले सेवानिवृत डीडीए इंजीनियर शकील अहमद (75) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका लहूलुहान शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। शकील बुधवार रात घर पर अकेले थे। पत्नी मेला देखने गई थी। वापस लौटी तब घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। गुन्नौर कोतवाली के स्थानीय मोहल्ला मासूम अली के रहने वाले शकील अहमद डीडीए (दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी) में इंजीनियर थे। उन्होंने दो शादियां की थी।
विज्ञापन


पहली पत्नी नीहत आरा बच्चों के साथ नोएडा में रहती है, जबकि वह अपनी दूसरी पत्नी अमन के साथ पांच साल से गुन्नौर में रहते थे। जानकारी के अनुसार अमन बुधवार रात नगर में नुमाइश देखने गई थी। शकील घर पर अकेले थे। रात साढ़े 11 बजे जब अमन वापस लौटी तो दरवाजा भिड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर पहुंची तो बरामदे में शकील का लहूलुहान शव पड़ा था। यह देख उसकी चीख निकल पड़ी। रोने चीखने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना स्थल का मुआयना किया।


फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नगर के एक युवक को हिरासत में लिया है। शकील की पत्नी अमन से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना पर पहली पत्नी नीहत आरा बच्चों के गुन्नौर पहुंच गई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed