फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder in moradabad

ईंट से सिर कूच कर ई रिक्शा चालक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
murder in moradabad
मुरादाबाद। ई रिक्शा चलाने घर से निकले व्यक्ति की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव शहर से सटे क्षेत्र मैनाठेर की पुलिया के पास खेत में पड़ा मिला।उसका रिक्शा बुद्घि विहार में लावारिस हालत में मिला। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि कातिलों ने उसके सिर पर हमलाकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौत के घाट उतारा गया ई रिक्शा चालक संजीव कुमार (43) मूलरूप से संभल के बनियाठेर थानाक्षेत्र के बल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव निवासी था। वह परिवार के साथ मझोला के एकता कालोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी अंजू और चार बेटे सौरभ, गौरव, दीपक और समीर हैं। दो बेटियां रिंकी और मोहिनी हैं। संजीव के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके भाई संजीव गुरुवार शाम पांच बजे ई रिक्शा चलाने गए थे। साढ़े आठ बजे तक वह घर नहीं लौटे तो फोन पर संपर्क किया। तब संजीव ने जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं आए। इसके बाद उनका फोन भी बंद हो गया। तब परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह चार बजे उनका ई रिक्श बुद्घि विहार सेक्टर चार गोल चक्का के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह संजीव का शव मैनाठेर की पुलिया और गौशाला के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर ईंट और चेहरे पर चोटों के निशान मिले। माना जा रहा है कि ईंट से कुचलकर ही संजीव की हत्या की गई है। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजन किसी से रंजिश की बात से इनकार कर रहे हैं। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed