फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder in moradabad

रिटायर्ड कर्नल के घर में नौकर की गर्दन कटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder in moradabad
संशोधित
विज्ञापन

फोटो समाचार
पूर्व कर्नल के घर कटी नौकर की गर्दन, मौत
क्रासर
- रिटायर्ड कर्नल ने पुलिस को बताया कि नौकर ने खुद पर किया वार
- हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा मामला, दीनदयाल नगर में वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। दीन दयाल नगर में रविवार शाम संदिग्ध हालत में रिटायर्ड कर्नल के नौकर की गर्दन कटने से मौत हो गई। रि. कर्नल ने सिविल लाइन पुलिस को बताया है कि नौकर ने आत्मग्लानि में चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।
रामगंगा विहार चौकी प्रभारी पंकज जादौन ने बताया कि दीन दयाल नगर में करीब 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल वीके शर्मा अपनी पत्नी रश्मि शर्मा के साथ रहते हैं। घर में ही पांच साल से नौकर रामशरण (60) भी रहता था, जो कि रामपुर के छोटा काशीपुर का रहने वाला था। रामशरण का मुख्य काम घर की चौकीदारी का था। रविवार शाम साढे़ छह बजे रिटायर्ड कर्नल ने ही फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में नौकर रामशरण ने अपनी गर्दन काट कर जान देने की कोशिश की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो रिटायर्ड कर्नल ने बताया कि शाम को उनके घर पर आटा देने के लिए दुकानदार का नौकर आया था। उसने घंटी बजाई लेकिन नौकर ने दरवाजा नहीं खोला, दोबारा घंटे बजाने पर वह खुद गेट खोलने के लिए कमरे से बाहर आए तो गैलरी में नौकर रामशरण को जख्मी हालत में पड़ा देखा। उसको प्राथमिक उपचार देकर पुलिस को सूचना दी गई है। जख्मी नौकर को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां हालत गंभीर देख उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। नौकर को पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिटायर्ड कर्नल के घर से पुलिस को देर रात तक वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू नहीं मिला है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि नौकर द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिससे की हकीकत का पता चल सके। नौकर के परिवार वालों को भी वारदात के संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

रि. कर्नल ने बताया कि ये है वजह
मुरादाबाद। रिटायर्ड कर्नल ने पुलिस को बताया कि उनका घर कांठ रोड के किनारे ही है। घर के पास कुछ लोग गाड़ी खड़ी कर देते थे, जिसकी वजह से परेशानी होती थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। जिसके बाद वहां पर पीआरडी के दो जवान अक्सर वहां पर आते थे, वह चेक करते थे कि कहीं किसी ने दोबारा गाड़ी तो खड़ी नहीं की है। करीब पांच दिन पहले रामशरण उन दो पीआरडी के जवानों के साथ घर में मोबाइल पर आपत्तिजनक चीजें देख रहा था। कमरे में बैठे रिटायर्ड कर्नल की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी शिकायत पीआरडी के कमांडेंट से कर दी थी। रविवार को पीआरडी के कमांडेंट जांच के लिए घर आए थे, इसके बाद देर शाम को चौकीदार ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed