फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder disclosure

नहीं बसाने दे रही थी घर आसमीन को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
murder disclosure
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में हुए आसमीन हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पकडे़ गए युवक ने पुलिस को बताया कि आसमीन से उसके प्रेम संबंध थे। जिस वजह से वह उसे निकाह नहीं करने दे रही थी, न ही पति को तलाक देकर वह खुद उससे निकाह कर रही थी। ऐसे में उसने साजिश के तहत रुपये देने के बहाने घर जाकर आसमीन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नदीम ट्रक चालक है। वह ठाकुरद्वारा के बंकावाला गांव का रहने वाला है। नदीम के प्रेम संबंध रुस्तमपुर तिगरी में रहने वाले असलम की पत्नी आसमीन से थे। दोनों दूर के रिश्तेदार होने की वजह एक दूसरे के संपर्क में आए थे। आसमीन का पति हरिद्वार में मजदूरी करता है। नदीम ने बताया कि उसने आसमीन को रुपये भी उधार दिए थे। एसओ भोजपुर प्रदीप मलिक ने बताया कि नदीम के निकाह की जब भी बात चलती थी तो आसमीन उसका विरोध जताती थी। नदीम ने पुलिस को बताया कि निकाह करने की बात कहने पर आसमीन उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इस वजह से वह परेशान रहने लगा था। उसने बताया कि आसमीन न तो उसके साथ निकाह कर रहने के लिए राजी हो रही थी न ही किसी और से निकाह कर नदीम को घर बसाते देखना चाहती थी। जिस वजह से वह 25 जून की रात को मिलने के बहाने उसके आसमीन के घर पहुंचा। वहां पर उसने अंगोछे से गला घोंटकर आसमीन की हत्या कर दी। उस वक्त महिला के मुंह से खून आ गया था। जिस वजह से पैंट और अंगोछे पर खून लग गया था। इस मामले में असलम ने नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात को धारक नंगला चौराहे के पास आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर खून से सनी पैंट भी बरामद की है।
विज्ञापन

गले की फंास बन गया था आसमीन से रिश्ता
मुरादाबाद। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि आसमीन रिश्ते में उसकी मौसी भी लगती थी। चार साल पहले नदीम के मामा की बेटी का निकाह आसमीन ने करवाया था। इस दौरान ही नदीम से उसकी नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए। नदीम से आसमीन ने हर माह घरेलू खर्च के लिए जरूरत बताकर पैसे भी लेने शुरू कर दिए। जिसकी वजह से वह कमाई की रकम अपने घर पर नहीं दे सका। नदीम ने बताया कि आसमीन से रिश्ता उसके गले की फांस बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात में तीन निर्दोषों को फंसाने की हुई थी कोशिश
मुरादाबाद। एसओ ने बताया कि इस मामले में तीन निर्दोषों को फंसाने की कोशिश हुई थी। रंजिश में ऐसा किया जा रहा था। लेकिन जांच के दौरान कच्चा चिट्ठा खुलता गया। कॉल डिटेल से स्पष्ट हुआ कि वारदात की रात नदीम वहां पर गया था और उसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस से बचने के लिए अगले दिन वह कलकत्ता भाग गया था। बमुश्किल वह हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed