{"_id":"5e10fa038ebc3e8808339f56","slug":"murder-city-news-mbd335173086","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में किन्नर की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में किन्नर की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक इलाके में एक किन्नर अकील उर्फ सपना की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह किन्नर का अर्द्धनग्न शव उसके घर के भीतर बेडरूम में पड़ा मिला। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस का अनुमान है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा खिड़की के रास्ते फरार हो गया। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं है। अलबत्ता शक की बुनियाद पर पुलिस ने पिछले कई साल से अकील के साथ रह रहे युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम से यह भी पता चला है कि अकील जन्मजात किन्नर नहीं बल्कि पुरुष था और उसकी हत्या गुरुवार की रात ही कर दी गई थी।
एएसपी सिविल लाइंस दीपक भूकर ने बताया कि चक्कर की मिलक में जमाईपुरा पुराना आरटीओ के पास किन्नर अकील उर्फ सपना (35) अपने मकान में रहता था। पूछताछ में पता चला है कि मोहल्ले में ही जियारत के पास रहने वाले मिन्नी से उसने निकाह कर लिया था। मिन्नी भी कुछ वर्षों से अकील के ही घर में उसके साथ रहता था। दो दिन से अकील का घर अंदर से बंद था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ढोलक वाले अकील उर्फ सपना के घर पहुंचे तो कई बार दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। पड़ोस में ही सपना की भाभी शमीम जहां का घर है। ढोलक वालों ने अकील की भाभी और मिन्नी को भी मौके पर बुला लिया। काफी देर कोशिश करने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो ढोलक वाले और मिन्नी सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए। एएसपी का कहना है कि खिड़की पहले से खुली थी। अंदर अकील उर्फ सपना का खून से लथपथ शव बेडरूम में पड़ा मिला। उसकी गर्दन को किसी धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन हत्या में इस्तेमाल हथियार वहां नहीं मिला।
एएसपी का कहना है कि किन्नर के हाथ में सोने के कडे़ और दूसरे आभूषण भी जस के तस थे। घर में रखे सामान को भी नहीं छेड़ा गया था। इससे साफ है कि वारदात लूटपाट के लिए नहीं की गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद अकील के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिससे पता चला है कि वारदात को गुरुवार की देर रात किसी समय अंजाम दिया गया। कातिल ने किसी तेज धार वाले हथियार से उसके गले पर सिर्फ एक वार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अकील उर्फ सपना के पुरुष होने की बात भी सामने आई है। एएसपी का कहना है कि पंचनामा भरते समय भी यह साफ हो गया था अकील जन्मजात किन्नर नहीं बल्कि पुरुष है। वह किन्नर के रूप में रह रहा था। पोस्टमार्टम में इसकी भी मेडिकल जांच की मांग पुलिस ने की थी।
विज्ञापन
पुलिस के गले नहीं उतरी मिन्नी की कहानी
मुरादाबाद। आसपास के लोग यही जानते हैं कि अकील उर्फ सपना ने जियारत के पास रहने वाले मिन्नी से निकाह कर लिया था। दोनों हर समय साथ ही रहते थे। लेकिन गुरुवार रात को मिन्नी कहीं चला गया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार रात उसका अकील से झगड़ा हुआ था। एएसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में मिन्नी ने बताया है कि गुरुवार रात को दोनों साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। अकील ने कहा कि उसे उसकी (मिन्नी की) शक्ल पसंद नहीं है। इसके बाद मिन्नी वहां से चला गया। हालांकि उसकी बताई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है और पुलिस ने मिन्नी से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।