फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal elections: 457 papers, not even one filed

नगर निकाय चुनाव : 457 लोगों ने पर्चे लिए, एक भी पर्चा दाखिल नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 457 papers, not even one filed
मुरादाबाद। नगरीय निकाय के चुनाव में भाग लेने के लिए जिले में 457 लोगों ने कलक्ट्रेट और तहसीलों से फार्म लिए लेकिन पहले दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं किया गया। नामांकन पत्र लेने वालों में मेयर प्रत्याशी के लिए सात, पार्षद पदों के लिए 94, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 32 और सदस्यों के लिए 404 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

नामांकनपत्र (पर्चा) लेने के लिए कलक्ट्रेट मुशायरा ग्राउंड में दिनभर भीड़ लगी थी। प्रशासन ने नामांकन के लिए पर्चा देने के लिए सात काउंटर बनाए थे। मेयर प्रत्याशी के लिए एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। यहां एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह दोपहर तीन बजे तक बैठे थे। इस बीच सात लोगों ने नामांकनपत्र लिए। फार्म लेने में सामान्य वर्ग के लिए मूल्य एक हजार रुपये, ओबीसी, एससी और महिला के लिए 500 रुपये आयोग से निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पालिका या नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और अन्य वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित है। नगर निगम पार्षद सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये और अन्य वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। नगर पालिका या नगर पंचायत सदस्य सामान्य वर्ग के लिए सौ रुपये और अन्य वर्ग के लिए 50 रुपये मूल्य निर्धारित है।
विज्ञापन



मेयर प्रत्याशी के सात फार्म लिए
मेयर प्रत्याशी के लिए फार्म लेने वालों में रिजवाना खातून पत्नी इरशाद हुुसैन, सैय्यद सलीम अख्तर, शहनाज सलीम, मुदस्सिर इस्लाम, जयपाल सिंह सैनी, राहुल विक्रम सिंह पुत्र जयपाल सिंह सैनी और कैसर अली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय का नाम महापौर/ अध्यक्ष पार्षद /सदस्य
नगर निगम मुरादाबाद 07 94
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर 04 65
नगर पंचायत अगवानपुर 02 21
नगर पंचायत पाकबड़ा 00 65
नगर पालिका परिषद बिलारी 16 48
नगर पंचायत कुंदरकी 00 07

नगर पंचायत महमूदपुर माफी 04 07
नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा 00 39
नगर पंचायत ढकिया 00 29
नगर पंचायत कांठ 03 30
नगर पंचायत उमरी कलां 0 3 13

कुल 39 418
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed