फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal Corporation removed encroachment from Katghar to Double Gate

Moradabad News: नगर निगम ने कटघर से डबल फाटक तक अतिक्रमण हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment from Katghar to Double Gate
मुरादाबाद। नगर निगम की जेसीबी कटघर थाने से लेकर डबल फाटक तक गरजी। जेसीबी ने एक रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। संभल रोड पर कई दुकानों ने आगे बरजा को तोड़कर हटाया। रोडवेज के नजदीक नाले के ऊपर बने रैंप तोड़े गए। सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए फड़ के सामान को टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी के निर्देश पर शनिवार की सुबह 11:30 बजे से कटघर थाने से डबल फाटक होते हुए पुराना रोडवेज के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कटघर थाने के नजदीक एक रेस्टोरेंट मालिक नाले पर अवैध निर्माण किया था। जेसीबी ने दीवार सहित निर्माण को 15 मिनट में ध्वस्त कर दिया। दुकानदार एवं रेहड़ी पटरी वाले नाले और नालियों के ऊपर रैंप बनाकर खाने पीने का सामान बेच रहे थे। नगर निगम के अधिकारी ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया। नगर निगम कर्मचारियों ने दुकानदारों के सामानों को जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि फिर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह, अभियंता रईस अहमद, राजस्व विभाग के आरआई सहित कर्मचारी मौके मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed