फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mukul triumphed in the race, Vaibhav in the high jump, and Ayaan in the javelin throw.

Moradabad News: 5000 मी. दौड़ में मुकुल, ऊंची कूद में वैभव, भाला फेंक में अयान ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mukul triumphed in the race, Vaibhav in the high jump, and Ayaan in the javelin throw.
बिलारी। स्टेशन रोड स्थित राम रतन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने दौड़, गोला फेंक और भाला फेंक में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विश्वास शर्मा, रामरतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र तथा राजीव शर्मा, सुभाष चंद्र आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कराई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़ में सीनियर वर्ग के 5000 मी. में मुकुल यादव, 3000 मी. में बलवेंद्र सिंह, 800 मी. में वैभव कुमार और 400 मी. में अभिषेक यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के 3000 मी. व 800 मी. में रविकांत सिंह तथा 400 मी. में रिशु यादव प्रथम रहे। सब-जूनियर वर्ग के 600 मी. में पुष्पेंद्र सिंह और 400 मी. में मयंक यादव पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में वैभव, जूनियर वर्ग में दीपक और सब-जूनियर वर्ग में विवेक प्रथम रहे। सीनियर वर्ग के गोला फेंक में जयंत सिरोही, जूनियर वर्ग में शांतनु चौधरी और सब-जूनियर वर्ग में रियांश ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग के चक्का फेंक में जयंत, जूनियर वर्ग में शांतनु और सब-जूनियर वर्ग में रियांश प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के भाला फेंक में अयान, जूनियर वर्ग में शांतनु चौधरी और सब-जूनियर वर्ग में रियांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेल प्रभारी रणविजय सिंह के अलावा किशन अवतार, विकास, आदित्य कुमार, पंकज सत्सेना, पुनीत चौधरी और राहुल चौधरी का सहयोग रहा।
फोटो संख्या-09,10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed