{"_id":"5c9a3e37bdec223c99275761","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-says-gang-active-against-pm-modi-and-the-army-using-bad-words","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से लेकर कश्मीर तक पीएम मोदी और सेना के खिलाफ अपशब्द कहने वाला गैंग सक्रिय : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से लेकर कश्मीर तक पीएम मोदी और सेना के खिलाफ अपशब्द कहने वाला गैंग सक्रिय : नकवी
Tue, 26 Mar 2019 08:29 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को अमरोहा में विजय संकल्प रैली के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा ये देश जुगाड़ की सरकार से नहीं बल्कि देश की सरकार से चलता है। ये देश 'कॉन्ट्रेक्ट प्राइम मिनिस्टर' नहीं बल्कि 'परफेक्ट प्राइम मिनिस्टर' की बात करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में इन पांच साल में भ्रष्टाचारियों और बेईमानों का जो बंटाधार किया गया है, ऐसा किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ।
विज्ञापन
देश की तरक्की और देश के गरीबों का जो उद्धार इस शासन काल में किया गया है उसी के लिए वोटिंग है। ये वोट देश के सम्मान, स्वाभिमान और देश की सुरक्षा की गारंटी के रूप में है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा आज देश में एक अपशब्द बोलने वाला गैंग सक्रिय है। उत्तर प्रदेश से लेकर कश्मीर तक यह गैंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के बारे में अपशब्द बोल रहा है। पीएम मोदी के बारे में अपशब्द बोलते-बोलते अब यह गैंग सेना के शौर्य और पराक्रम को लेकर भी अपशब्द कहने की होड़ में लग गया हैं।