{"_id":"644e2004003e0dc2810c4763","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-did-municipal-election-campaign-in-moradabad-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, मोदी का समावेशी सशक्तीकरण है मानवता का मजबूत प्रकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, मोदी का समावेशी सशक्तीकरण है मानवता का मजबूत प्रकल्प
Sun, 30 Apr 2023 01:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:30 PM IST
सार
मुरादाबाद के कुंदरकी और अन्य स्थानों में नगर निकाय चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान नकवी ने कहा कि भाजपा की सोच, संकल्प और सुशासन ने समावेशी मंगल से सांप्रदायिक दंगल का खात्मा किया है।
विज्ञापन
moradabad news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सियासी शुद्धीकरण, समावेशी सशक्तीकरण के महायज्ञ में हम सब को आहुति देनी चाहिए। यह यज्ञ ही मुल्क, मानवता के महफूजी-मजबूती का प्रकल्प है। सांप्रदायिक सियासत के प्रदूषण पर नियंत्रण का प्रभावी परिणाम दिखने लगा है।
विज्ञापन
रविवार को मुरादाबाद के कुंदरकी और अन्य स्थानों में नगर निकाय चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान नकवी ने कहा कि भाजपा की सोच, संकल्प और सुशासन ने समावेशी मंगल से सांप्रदायिक दंगल का खात्मा किया है। नकवी ने कहा कि बलवाई, बाहुबली, बेईमान, बकैत आज सियासी कुनबों की हिफाजत में नहीं, संवैधानिक कानून की हिरासत में हैं। इसी ने समाज की भलाई, सियासत की सफाई का रास्ता बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक वोटों के ठेकेदारी को शिकस्त, समावेशी विकास की हिस्सेदारी को शक्ति ने विकास, विश्वास के माहौल को मजबूत किया है। नकवी ने कहा कि समाज के किसी हिस्से के विकास में कमीं नहीं तो वोट में कंजूसी क्यों? इस सवाल का जवाब हमें ईमानदारी से देना होगा नकवी ने कहा कि मोदी-योगी युग बलवाईयों, बाहुबलियों, बकैतों के लिए काल, आम लोगों की सुरक्षा-समृद्धि के लिए खुशहाल साबित हुआ है। कहा कि हम सब को साम्प्रदायिक वोटों की मंडी से निकल कर समावेशी विकास-विश्वास की पगडंडी पर चलना होगा, इसी में मुल्क, मानवता, मजहब सभी की भलाई है। नकवी ने कुंदरकी कस्बे में समाज के सभी लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का सौवां एपीसोड भी सुना।
विज्ञापन