फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MSMEs to receive interest subsidy for adopting energy-efficient technology.

Moradabad News: ऊर्जा दक्ष तकनीक अपनाने पर एमएसएमई उद्योगों को मिलेगा ब्याज अनुदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
MSMEs to receive interest subsidy for adopting energy-efficient technology.
मुरादाबाद। ऊर्जा मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की एडीटीई योजना से एमएसएमई उद्योगों को राहत मिलेगी। योजना के तहत ऊर्जा दक्ष तकनीक अपनाने वाले उद्योगों को वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाएगी। इससे उत्पादन लागत कम होगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। योजना के तहत सूक्ष्म और लघु उद्योगों को ऋण पर पांच प्रतिशत तक ब्याज अनुदान मिलेगा। मध्यम उद्योगों को तीन प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा। उद्योगों को निवेश स्तर का ऊर्जा ऑडिट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने में भी मदद मिलेगी। परियोजना की योजना, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और सत्यापन तक विशेषज्ञों का तकनीकी सहयोग मिलेगा। इस योजना में ब्रास, ब्रिक्स, सिरेमिक, केमिकल, फूड प्रोसेसिंग, ग्लास, लेदर, पेपर, फार्मा, स्टील री-रोलिंग और टेक्सटाइल समेत 14 ऊर्जा-गहन औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा कि यह योजना एमएसएमई क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इससे ऊर्जा खर्च कम होगा और उद्योग अधिक पर्यावरण अनुकूल बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प केंद्रों के उद्योगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इससे उद्योगों के स्थायी विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed