फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MPS won due to Yash's stormy innings

Moradabad News: यश की तूफानी पारी से एमपीएस विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
MPS won due to Yash's stormy innings
मुरादाबाद। ब्राससिटी सहोदय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में एमपीएस के बल्लेबाज यश व्यास की तूफानी पारी की मदद से टीम ने 12 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया। यश ने 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 12 ओवर में 41 रन बने, जिसमें यश न छह छक्के और नो बाॅल पर चाैका लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिरडी साईं कि टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 74 रन से हार से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एमपीएस स्कूल के मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे मैच की पहली पारी के अंतिम ओवर में एमपीएस के बल्लेबाज यश ने छक्के जड़ने शुरू किए तो फिर रुके ही नहीं। पहली पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर सबको चौंका दिया। इसके बाद नो बॉल पर चौका मारा और आखिरी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। उनकी पारी की बदौलत एमपीएस ने मुकाबला 74 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दाैरान मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडर राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सबसे पहले आरएसडी एकेडमी और सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के बीच मैच हुआ। सेंट मैरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। आरएसडी एकेडमी ने निर्धारित 12 ओवर में 62 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में सेंट मैरी की टीम 11 ओवर में 42 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार आरएसडी एकेडमी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच बोनी एनी पब्लिक स्कूल व शिरडी साईं विंग-2 के बीच खेला गया। शिरडी साईं विंग-2 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 12 ओवर में 135 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बोनी एनी की टीम ने 12 ओवर में 136 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा मैच गांधी नगर पब्लिक स्कूल और सेंट मीरा एकेडमी के बीच खेला गया। सेंट मीरा एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 12 ओवर में 139 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी गांधी नगर की टीम 11.2 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई और सेंट मीरा एकेडमी भी सेमीफाइनल में पहुंच गई।

एमपीएस के खेल प्रशिक्षक शाहवेज अली ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल एमपीएस और आरएसडी एकेडमी के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में बोनी एनी पब्लिक स्कूल और सेंट मीरा एकेडमी की टीमें आमने सामने होंगी। फाइनल मुकाबला नौ नवंबर को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। आयोजक मंडल में सौरभ शर्मा, सलीम खान, कीर्ति पाल, निहाल इब्राहिम मौजूद रहे। इस अवसर पर एमपीएस के प्रधानाचार्य शकील अहमद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed