फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MPS Sub-Juniors Series: Super Smashers win thanks to Yatharth's all-round performance.

एमपीएस सब जूनियर्स सीरीज : यथार्थ के ऑलराउंड प्रदर्शन से सुपर स्मैशर्स की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
MPS Sub-Juniors Series: Super Smashers win thanks to Yatharth's all-round performance.
मुरादाबाद। एमपीएस सब जूनियर्स सीरीज में सुपर स्मैशर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए यथार्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एमपीएस क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर सुपर स्मैशर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 73 रन ही बना सकी। टीम की ओर से युग्म ने 31 गेंदों में 15 और शिवांश मीणा ने 33 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया। सुपर स्मैशर्स के लिए यथार्थ ने दो विकेट झटके, जबकि अभिउदय ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

जवाब में सुपर स्मैशर्स ने 12.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यथार्थ ने 30 गेंद में 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि काव्यांश ने केवल पांच गेंदों पर आठ रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से आध्विक ने दो विकेट लिए, जबकि जस्सी, सम्राट और हर्ष को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर यथार्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान क्रिकेट कोच मिर्जा दानिश आलम, पंकज भटनागर, प्रतीक्षा, प्रियांशु जोशी, शशांक सैनी, एमपीएस के प्रिंसिपल शकील अहमद, सुशील, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed