{"_id":"5c9698dbbdec22142047465b","slug":"mps-blow-effigy-report-on-six-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का पुतला फूंकने पर छह पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का पुतला फूंकने पर छह पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2019 02:06 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के समर्थकों को भाजपा प्रत्याशी सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर का विरोध करना भारी पड़ गया। धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने छह नामजद समेत कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने छापे मारकर गजरौला निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा ने अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। इसके विरोध में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के समर्थकों ने शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सांसद को बाहरी बताकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका गया। इतना ही नहीं अमरोहा-जोया रोड जाम करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
देहात थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने बताया कि धारा 144 के उल्लंघन (सामूहिक जमावड़ा) करने के आरोप में छह लोगों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों में से गजरौला निवासी सुरेंद्र, मोहल्ला शुक्लपुरी निवासी प्रदीप और बुधबाजार निवासी सलीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। जबकि अज्ञात आरोपियों की फोटो और वीडियो के आधार पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन