फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP ST Hasan said: If I meet Azam Khan, I will ask him... on whose advice was my ticket cut

सांसद एसटी हसन बोले: आजम खां मिलेंगे तो उनसे पूछूंगा... मेरा टिकट किसके कहने पर काटा, मैं बना कुर्बानी का बकरा

Sat, 13 Apr 2024 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:37 AM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट से टिकट कटने से सपा सांसद एसटी हसन बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि अगर आजम खां उनको मिलेंगे तो पूछेंगे कि किसके कहने पर उन्होंने टिकट कटवाया। हसन ने कहा कि वह कुर्बानी का बकरा बन गए हैं।

विज्ञापन
MP ST Hasan said: If I meet Azam Khan, I will ask him... on whose advice was my ticket cut
मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट कटने से आहत मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि मैं कुर्बानी का बकरा बन गया। जेल से आजम खां के निकलने पर वह पूछेंगे कि उनका टिकट किसके कहने पर काटा गया था। इसके बाद लोगों के सारे आरोप स्पष्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन


सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन होने और आजम खां के जेल जाने के बाद वह अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे थे। अब कोई अल्पसंख्यकों की आवाज नहीं उठा रहा है। सांसद के नाते कई बार वह मुस्लिमों की आवाज देश की बड़ी पंचायत (सदन) में उठा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीडीए बनाया लेकिन उसमें पहला शब्द मुस्लिम होना चाहिए था। इससे आम लोग समझ सकते थे और मुसलमानों में अपनापन का संदेश भी जा सकता था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव संस्कारी हैं और बड़ों का अदब करते हैं। अखिलेश यादव से मेरे भी करीबी रिश्ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव की जनसभा कल 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा 14 अप्रैल को जीआईसी मुगलपुरा में होगी। वहीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 15 अप्रैल को रामलीला मैदान लाइनपार में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोनों नेताओं की जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के लिए पार्टी की तरफ से जामा मस्जिद पार्क का स्थान प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव और सीओ ने मौके का मुआयना करने के बाद 14 अप्रैल को जीआईसी मुगलपुरा में जनसभा की अनुमति दी।

अखिलेश यादव शनिवार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आएंगे। सभा को संबोधित करने के बाद डेढ़ बजे चले जाएंगे। शुक्रवार को प्रशासन ने सपा नेताओं के साथ सभास्थल का निरीक्षण भी किया है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन के दल भी जुट गए हैं।

इधर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैली रामलीला मैदान में 15 अप्रैल को प्रस्तावित की थी। इस बारे में बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया था। उन्होंने जनसभा और हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति प्रदान कर दी है।

बसपा जिलाध्यक्ष ने बैठक कर पार्टी के पदाधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंप दी है। शहर विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर, चंद्रपाल सैनी, सुरेंद्र फौजी, सुरेश चंद्र दिवाकर, ठाकुरद्वारा विधानसभा में उमेश कुमार गौतम, देहात विधानसभा में राजकुमार गुलाब, कांठ के लिए डॉ. शीशपाल सहित अन्य लोग तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed