फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP sports event postponed, now it will be organized after winter session

सांसद खेल स्पर्धा स्थगित, अब शीतकालीन सत्र के बाद होगा आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
MP sports event postponed, now it will be organized after winter session
मुरादाबाद। चार दिसंबर से मुरादाबाद में आयोजित होने वाली सांसद खेल स्पर्धा को स्थगित कर दिया गया है। अब इसका आयोजन संसद के शीतकालीन सत्र के बाद किया जाएगा। साथ ही सांसद डॉ एसटी हसन को आधिकारिक पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दी जाएगी। ज्ञात हो कि सांसद डॉ. एसटी हसन ने प्रतियोगिता के आयोजन पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि सांसद के नाम पर खेल स्पर्धा हो रही है, लेकिन सांसद को ही इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि शीतकालीन सत्र के चलते स्पर्धा का आयोजन कैसे संभव है।
विज्ञापन

इससे पूर्व अमरोहा में सांसद खेल स्पर्धा आयोजित होने पर स्थानीय सांसद दानिश अली ने भी इस पर सवाल उठाया था। अमर उजाला ने दोनों मामलों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सांसद खेल स्पर्धा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सफल आयोजन हो चुका है। मुरादाबाद मंडल व आस पास के कुछ अन्य जनपदों में यह आयोजन होना बाकी है। संसद के शीतकालीन सत्र के कारण इन सभी जगहों पर फिलहाल प्रतियोगिता के आयोजन को टाला गया है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी के शामिल रहने की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा में कबड्डी, कुश्ती, बास्केटवॉल, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि चार से आठ दिसंबर तक होने वाली सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन अब संसद के शीतकालीन सत्र के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed