{"_id":"613bb86a8ebc3e01e5443bb9","slug":"moving-car-became-a-ball-of-fire-two-brothers-jumped-and-saved-their-lives-city-news-mbd4022219134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : चलती कार बनी आग का गोला, दो भाइयों ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : चलती कार बनी आग का गोला, दो भाइयों ने कूद कर बचाई जान
Sat, 11 Sep 2021 06:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:08 PM IST
सार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने शुक्रवार दोपहर अचानक चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवार दो भाइयों किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी अचल त्यागी राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर अपने भाई दीपक त्यागी के साथ रामगंगा विहार से नया मुरादाबाद कार से जा रहे थे।
कार अभी कांठ रोड पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने से ही गुजर रही थी कि अचानक इंजन से धुआं उठने लगा।
अचल त्यागी ने कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार से आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद दोनों भाइयों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई अचानक आग का गोला बनी कार को देखकर आगे पीछे चल रहे
वाहनों के चालकों में भी हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आप पर काबू तो पाया गया, लेकिन तक तक बुरी तरह से जल चुकी थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की वजह से कांठ रोड पर जाम लग गया था।

जली हुई कार को सड़क किनारे कराने के बाद यातायात चालू करा दिया है।