फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर शुक्रवार को देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉ जुनैद आलम ने बताया कि बाइक सवार की अस्पताल में आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गंभीर चोट होने के कारण सिर फट गया था।
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के वार्ड छह निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू (32) के रूप में हुई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई राकेश शर्मा व जॉनी शर्मा ने बताया कि जितेंद्र पहले किसी फैक्टरी में काम करता था। अब काम की तलाश में था। वह बाइक से रानी नागल गया था, वहां से लौट रहा था मार्ग पर बैजनाथपुर के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। भाइयों ने पुलिस से उसका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र की मौत की जानकारी मिलने से उसकी पत्नी पूजा और पुत्र नमन समेत परिजनों का हाल बेहाल था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed