{"_id":"6a330435d9f0f00225088dab","slug":"motorcycle-borne-brass-trader-dies-after-being-hit-by-a-car-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-927748-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार पीतल कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार पीतल कारोबारी की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के प्रभात मार्केट चौराहे के पास बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीतल कारोबारी साबिर हुसैन (62) की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार और बाइक कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी हैं।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले साबिर हुसैन कटघर क्षेत्र के मकबरा दरगाह के पास रहते थे। पीतल कारोबारी साबिर हुसैन करूला क्षेत्र में एंजल पब्लिक स्कूल भी संचालित कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रहीसी बेगम, तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से करुला जा रहे थे। इनकी बाइक अभी कटघर क्षेत्र में प्रभात मार्केट चौराहे के पास ही पहुंची थी कि इसी दौरान हनुमान मूर्ति तिराहे की ओर आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और कार चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि घायल को पास में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर कारोबारी के परिजन भी आ गए। हालत गंभीर होने पर कारोबारी को निजी अस्पताल से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन घायल कारोबारी को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।