{"_id":"68d84d6cc10f04eafa0f3a25","slug":"mother-skandamata-is-worshipped-on-the-fifth-navratri-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110513-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांचवें नवरात्र पर हुई मां स्कंदमाता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांचवें नवरात्र पर हुई मां स्कंदमाता की पूजा
Sun, 28 Sep 2025 09:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:10 AM IST
विज्ञापन
कांठ में नवरात्र पर मंदिर में कीर्तन-करतीं महिलाएं। संवाद
कांठ। शनिवार को पांचवें शारदीय नवरात्र के पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर माता मां स्कंदमाता की आराधना की गई। सुबह से ही देवी के मंदिरों पर पूजा अर्चना का क्रम प्रारंभ हो गया था। नगर के माता महाकाली मंदिर पर सुबह से ही भक्तजनों का तांता लग गया। दिन में मंदिरों पर महिलाओं ने माता महामाई के गुणगान किए।
कांठ नगर की पुरानी गुड़ मंड़ी स्थित माता महाकाली मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी है। शनिवार को भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। इसके अलावा बम बटक मां काली मंदिर, श्रीराम ज्योति मंदिर पर महिलाओं ने ढोलक मंजीरों के साथ मामा महामाई का गुणगान किया। इसके अलावा विशनपुरा शिव मंदिर, संत रविदास मंदिर, चामुंडा मंदिर, माहेश्वरी मंदिर पट्टीवाला, अन्नपूर्णा मंदिर पट्टीवाला, घोसीपुरा स्थित शिव मोहनी मंदिर, माननगर वाल्मीकि मंदिर, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर आदि पर महिलाओं ने मां स्कंदमाता प्रसन्न करके आशीर्वाद पाने के लिए भजन कीर्तन किए। वहीं दूसरी ओर छजलैट के ग्रामीण क्षेत्रों में चामुंडा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर देवी की अराधना की।