फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women Crossed All Limits Caught Absconding With Lover in Rampur S Shahabad

इश्क में सारी हदें की पार: तीन बच्चों की मां का प्यार इतना चढ़ा परवान... भूल बैठी पति-बच्चे, बस एक ही थी जिद

Wed, 24 May 2023 10:09 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 May 2023 10:09 AM IST
सार

महिला ने अपने प्यार में सारी हदें पार कर दी और अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो रही थी। इसी बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी और महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए।

विज्ञापन
Women Crossed All Limits Caught Absconding With Lover in Rampur S Shahabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं इस दुनिया में हर रिश्ते से बढ़कर मां और बच्चों का रिश्ता होता है। मां अपने बच्चों के लिए हर चुनौती और बाधा पार करने से भी पीछे नहीं हटती, क्योंकि मां की मामता होती ही कुछ ऐसी है। लेकिन रामपुर के शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले से इससे ठीक उल्ट एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। जहां पर बच्चे भी मां को साथ ले जाने की मिन्नतें करते रहे।

विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने प्यार में सारी हदें पार कर दी और अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो रही थी। इसी बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी और महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। बाद में महिला के ससुराल के लोग भी थाने पहुंच गए। महिला को ससुराल के लोग, संभ्रांत लोग और पुलिस समझाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी महिला किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। महिला तो बस अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। हालांकि इसी बीच उस महिला के बच्चे भी पहुंच गए। बच्चे भी अपनी मां से साथ चलने की मिन्नतें करते हुए भी बिलखने लगे। लेकिन महिला किसी की बात को मानने के लिए राजी नहीं थी।

विज्ञापन

काफी देर के बाद संभ्रांत लोगों द्वारा देर शाम तक कोतवाली में महिला को मनाने की कोशिश चलती रही। बाद में संभ्रांत लोग उस महिला को जैसे-तैसे कोतवाली से तो ले गए। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। इस दौरान जिस किसी ने मामले के बारे में सुना वह हैरान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed