{"_id":"62586b10a7f00700ff7caf93","slug":"mother-died-and-son-injured-in-road-accident-bilari-news-mbd424775763","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर की टक्कर से बाइकसवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर की टक्कर से बाइकसवार छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
::::::::::: बदायूं के लिए:::::::::::
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
मौसी के घर से अपने गांव जा रहा था छात्र
थ्रेशर मशीन के भूसे से ट्रैक्टर को नही देख पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलारी (मुरादाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में स्योंडारा रीठ सड़क मार्ग पर मंगूपुरा झकड़ा गांव के निकट गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हालांकि उसे सीएचसी लेकर जाया गया। लेकिन उसने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत महौरी सराय गांव निवासी लटूरी सिंह के बेटे हेमेंद्र सिंह (18) ने इस वर्ष 11 की परीक्षा दी थी। वह बृहस्पतिवार शाम बिलारी क्षेत्र के टोडकपुर गांव में अपनी मौसी के घर आया था। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे हेमेंद्र सिंह बाइक से अपनी मौसी के घर से वापस अपने गांव महौरी सराय लौट रहा था। जैसे ही वह स्योंडारा रीठ रोड पर झकड़ा गांव के सामने पहुंचा। यहां गेहूं निकाल रही थ्रेशर मशीन का भूसा सड़क की ओर आ रहा था। इस वजह से सामने आ रहा ट्रैक्टर हेमेंद्र को नहीं दिख सका। जिससे ट्रैक्टर चालक ने हेमेंद्र को रौंद दिया।
जिससे सड़क पर गिरकर हेमेंद्र घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंची स्योंडारा पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरा। रात दस बजे परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिवार में पिता लटूरी सिंह और माता रामसनेही के अलावा बड़ा भाई आराम सिंह है। लटूरी सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है।