फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mother and child died in accident

हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सात साल के बच्चे के सिर से उतार ट्रक का पहिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।कार और तीनों सवारों को ट्रक दूर तक घसीटते हुए ले गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चंद्रवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
mother and child died in accident

विस्तार

मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला चंद्रवती और उसके सात साल के बेटे सौरभ की मौत हो गई। जबकि महिला के पति राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर के ठीकरी गांव निवासी राजवीर फर्म में पॉलिश का काम करता है। शुक्रवार शाम पांच बजे वह पत्नी चन्द्रवती और सात वर्षीय बेटे सौरभ को बाइक से लेकर रामपुर के बिलासपुर थानाक्षेत्र मंझरा गांव जा रहा था। इस गांव में राजवीर की ससुराल है। वह ससुर के श्राद्ध में शामिल होने जा रहे थे। बाइक अभी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिहोराबाजे के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मार दी। कार और तीनों सवारों को ट्रक दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान ट्रक का पहिया सौरभ के सिर पर से उतर गया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर व चंद्रवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चंद्रवती की मौत हो गई। राजवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि चालक ट्रक दौड़ाकर मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed