फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother and child die after delivery at CHC, uproar

Moradabad News: सीएचसी में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mother and child die after delivery at CHC, uproar
डिलारी (मुरादाबाद)। सीएचसी डिलारी में सोमवार की सुबह प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर चिकित्सा प्रभारी और स्टाफ अस्पताल के पिछले गेट से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव सैमली मलकपुर निवासी मोमीन अहमद की पत्नी नरगिस (35) सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने उसे करीब 6:30 बजे डिलारी सीएचसी में भर्ती कराया। भर्ती करने के कुछ देर के बाद नरगिस ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन मृत बच्ची को सुपुर्द ए खाक करने के लिए गए तो नरगिस की भी हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने जच्चा का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, डॉक्टर सूफिया रहमान की देखरेख में नर्स ने दोपहर के बाद नरगिस को इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई, जिस पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले गए। बाद में परिजन सीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन की वजह से विवाहिता की मौत हुई है। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सा प्रभारी व अन्य स्टाफ अस्पताल के पिछले गेट से निकलकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed