फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Most of parties have only claims for half population, only SP gave ticket to woman in Moradabad division

UP: आधी आबादी के लिए अधिकांश पार्टियों के पास सिर्फ दावे, मुरादाबाद मंडल में महज सपा ने महिला को दिया टिकट

Sun, 07 Apr 2024 01:32 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में इस लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ सपा ने ही एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके अलावा किसी भी दल ने महिला को टिकट नहीं दिया। चुनाव में आधी आबादी के वोट ही निर्णायक होते हैं। 

विज्ञापन
Most of parties have only claims for half population, only SP gave ticket to woman in Moradabad division
महिला मतदाता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सड़क से लेकर संसद तक आधी आबादी के लिए सभी पार्टियों और उनके नेता बड़े-बड़े दावे तो करते रहे लेकिन चुनाव का वक्त आया तो उन्हें ही टिकट देना भूल गए। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर एकमात्र महिला प्रत्याशी रुचिवीरा को छोड़ दिया जाए तो मंडल की किसी भी सीट पर किसी प्रमुख पार्टी ने महिला उम्मीदवार को मौका नहीं दिया है।

विज्ञापन


मंडल में मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, संभल और रामपुर लोकसभा सीटें हैं। बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा-रालोद के बीच गठबंधन है। जिसमें रालोद के खाते में बिजनौर सीट आई है जबकि बाकी पांच सीटें भाजपा को मिली हैं।
विज्ञापन


दोनों ही दल अपने-अपने खाते में मिली सीटों पर प्रत्याशी उतार चुके हैं। लेकिन दोनों ही पार्टियों को देखा जाए तो किसी ने भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है।  इसी तरह कांग्रेस और सपा के बीच हुए गठबंधन में मंडल की अमरोहा सीट कांग्रेस के पाले में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर और नगीना सीट सपा के खाते में आई है। सपा ने भी केवल मुरादाबाद में ही महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। बाकी अपने खाते में आईं चारों सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों पर ही विश्वास जताया है।

 

 

नहीं थम रहा रुचि वीरा का विरोध
मंडल में एकमात्र महिला प्रत्याशी मुरादाबाद लोकसभा सीट पर रुचि वीरा हैं लेकिन उनका भी लगातार विरोध हो रहा है। सपा ने पहले इस सीट पर डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में सपा ने डॉ. एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को प्रत्याशी बना दिया था। इसके बाद से ही उनका कई जगह विरोध हो चुका है।

 

 

मंडल से नौ बार ही संसद पहुंची हैं महिलाएं
मंडल की मुरादाबाद सीट पर 1952 से लेकर 2019 तक हुए चुनाव में महिलाएं मैदान में तो उतरीं लेकिन कभी जीत नहीं सकीं। संभल सीट पर 1977 और 1984 के लोकसभा चुनाव में शांति देवी ने जीत दर्ज की थी। 1977 में वह जनता पार्टी और 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।

रामपुर में चार बार महिलाओं को जनता ने संसद तक पहुंचने का मौका दिया। 1996 और 1999 में कांग्रेस की नूरबानो और 2004 और 2009 में सपा की जयाप्रदा चुनाव जीती थीं। इनके अलावा बिजनौर सीट पर 1985 में कांग्रेस की मीरा कुमार, 1989 में बसपा से मायावती और 1998 में सपा की ओमवती चुनाव जीती थीं।

 

 

मंडल की सीटों पर घोषित प्रत्याशी

मुरादाबाद            लोकसभा सीट

सपा/कांग्रेस           रुचिवीरा 
भाजपा                 सर्वेश सिंह
बसपा                   इरफान सैफी

अमरोहा लोकसभा सीट
सपा/कांग्रेस              दानिश अली
भाजपा                    कंवर सिंह तंवर
बसपा                     मुजाहिद हुसैन

संभल लोकसभा सीट
सपा                  जियाउर्रहमान बर्क 
भाजपा               परमेश्वर लाल सैनी
बसपा                 सौलत अली

रामपुर लोकसभा सीट
सपा                   मौलाना मोहिब्बुल्लाह  
भाजपा                घनश्याम सिंह लोधी 
बसपा                 जीशान खां

नगीना लोकसभा सीट
भाजपा              ओम कुमार
बसपा                सुरेंद्र पाल सिंह
सपा                  मनोज कुमार

बिजनौर लोकसभा सीट
सपा                       दीपक सैनी
बसपा                     विजेंंद्र सिंह
रालोद/भाजपा         चंदन चौहान

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed