फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than ten criminals are involved in the incident at the businessman's house.

Moradabad News: कारोबारी के घर वारदात में दस से ज्यादा बदमाश हैं शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
More than ten criminals are involved in the incident at the businessman's house.
मुरादाबाद। बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर डाका डालने में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। छह बदमाश घर में घुसे थे जबकि बाकी बदमाश बैकअप देने के लिए बाहर मौजूद थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध और कारोबारी के घर के भेदी से पूछताछ की तो इसके संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और नकदी व जेवर बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मूलरूप से डिलारी के ढकिया निवासी कारोबारी इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं। पीतल के अलावा प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम भी करते हैं। सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। इसलिए एक करोड़ बीस लाख रुपये घर में रखे थे। रविवार को कारोबारी की बेटी का जन्मदिन था। रविवार की कारोबारी दोनों बेटी अलीजा, अरीबा, बेटे अरीब और अरकान के साथ हाई स्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में बेटी का जन्म दिन मनाने गए थे। रात करीब 12 बजे परिजन घर आकर सो गए थे।
विज्ञापन

साढ़े तीन बजे बदमाश डिजिटल लॉकर खोलकर उनके घर में घुस गए थे। बदमाशों ने परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये और करीब छह तोला सोना लूट लिया था। इसके अलावा डीवीआर और तीन मोबाइल लेकर बदमाश भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध उठा लिए हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि कारोबारी के घर में ही कोई भेदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ही डिजिटल लॉक रिमोट से खोला था। पुलिस ने भेदी से पूछताछ की तो पता चला कि इस वारदात में दस से ज्यादा बदमाश शामिल थे। छह बदमाश मकान में घुसे थे दो बदमाश कारों में मौजूद थे। बाकी बैकअप देने के लिए कॉलोनी और नागफनी रोड पर मौजूद थे।

पुलिस इस मामले में काफी कुछ जुटा जुटी है लेकिन मुख्य आरोपी हाथ नहीं आया है। इसके अलावा नकदी और जेवर भी नहीं मिल पाए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed